Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहर विधायक की अनुशंसा पर नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 में बन रही सीसी रोड कार्य का किया निरीक्षण

पंकज जांगिड़. जोधपुर

शहर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर रूप से जारी है। विकास कार्यों की इसी कड़ी में नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 में सीसी रोड का कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी ने बताया कि शहर विधायक अतुल भंसाली की अनुशंसा पर वार्ड में लंबे समय से क्षतिग्रस्त रोड को सीसी रोड बनाने का कार्य सार्वजनिक विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। सब्जी मंडी को जोड़ने वाली इस रोड के बन जाने के बाद शांति विहार और विवेकानंद रोड के क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी होगी। रोड बनने से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने हो रहे कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए शहर विधायक अतुल भंसाली और स्थानीय पार्षद अशोक भाटी का आभार प्रकट किया।

इस दौरान एईन रोहित चौधरी, रिपेश अग्रवाल, नितेश चौहान, रामेश्वर जांगिड़, कालू गुर्जर, अरुण भाटी, प्रशांत भाटी, पंकज भाटी, सिद्धार्थ पवार, रमेश बोराणा, वार्ड प्रभारी सोहनलाल गूंद व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor