राखी पुरोहित. जोधपुर
एडवोकेट विजय शर्मा सचिव सोजती गेट व्यापारी संस्था( रजि) ने की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पावटा रोडवेज बस स्टैंड का नाम बदल कर मेजर शैतान सिंह रोडवेज बस स्टैंड करने की मांग की है.
एडवोकेट विजय शर्मा(देश प्रेमी) सचिव सोजती गेट व्यापारी संस्था (रजि) ने कहा कि हम राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से निवेदन कर आग्रह करते हे की अभी पावटा रोडवेज बस जो वर्तमान मे नया बना ही जिसका सरकार ने अभी तक कोई भी नया नामकरण अभी तक निर्धारित नही किया है. इस बस स्टैंड का नया नाम भारत के परमवीर चक्र योद्धा वीर मैजर शैतान सिंह रोडवेज बस स्टैंड के नाम से रखने की माँग करते हैं. 1962 के भारत चीन युद्ध के महानायक भारत के परमवीर स्व मेजर शैतान सिंह जी ने रेजागल मे भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर उनके साहस शहादत के लिए को याद कर वीरगति हेतु नमन करते हुए उन्हें देश सेवा का एक उच्च सम्मान प्रदान उनके नाम से बस स्टैंड का नामकरण जल्द करावे.





