Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:53 pm

Thursday, July 9, 2026, 11:53 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सीएम, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, प्रशासन, जेडीए, निगम…कोई तो बाईजी का तालाब को बचा लो

डीके पुरोहित. जोधपुर 

सोजती गेट व्यापारी संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने बाईजी का तालाब को बचाने के लिए सीएम, सांसद, एमएलए, महापौर, पार्षद, प्रशासन, जेडीए और निगम प्रशासन से गुहार लगाई है।

एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि बाईजी का तालाब का सौंदर्य व विकास कार्य करके इसे आधुनिक पर्यटक स्थल बने हुए दो साल ही हुए हैं, लेकिन आज इस बाईजी के तालाब की हालत नई सरकार आने के बाद इस स्थान को पूर्णरूप से संबंधित अधिकारियों ने जानबूझ कर अनदेखी करने की वजह से यहां की दशा बद से बदतर हो गई है। यहां सुरक्षा के लिए कोई सिक्यूरिटी गार्ड तालाब के पास स्थल पर दिखाई नही दे रहा है। यह तालाब 50 फीट गहरा पानी से लबालब भरा हुआ है। इस तालाब पर किसी भी तैराक को यहां सुरक्षा की दृष्टि से नियुक्त नहीं करने से गहरे पानी में से किसी को बचाने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है।

इस परिसर में हर समय दिन रात को यहां असामाजिक तत्व मनचले स्मैकी, शराबी व्यक्ति बिना किसी रोकटोक के अंदर घुस कर गाली गलोच कर झगडा कर पर्यटकों को परेशान करते रहते हैं व तालाब बाउंडरी घाट के काफी सारे पत्थर लोहे की जालियां भी तोड़ रहे हैं। काफी सारी जालियां तालाब में गिर चुकी हैं। यहां नये बने शौचालय के दरवाजे, पाइप कमोड व फूड कोर्ट रेस्टोरेंट के पूरे छपरे व दुकान ऑफिस भी टूटने से पूरी तरह से यह फूड कोर्ट बंद हो गया है।

इस परिसर में यहां रोजाना सैकड़ों बच्चे दिन रात बिना किसी रोक टोक बेधड़क होकर हरि घास मैदान पर क्रिकेट खेलते रहते हैं जिस पर पानी नही दिया जाने से सारी घास जल चुकी है। इस परिसर में सैकड़ों की संख्या में आवारा बीमार भूखे कुत्ते भी दिन रात मैदान के भीतर घूमते ही रहते हैं जो पर्यटन व छोटे बच्चो को काट रहे हैं। इन्हे कुत्तों को बाईजी तालाब परिसर से पकड कर बाहार छोड़ने की कोई बराबर व्यवस्था नहीं है।

परिसर में सभी जगह बराबर सफाई समय पर नहीं होने से जगह जगह यहां कचरा प्लास्टिक थैलियां इकट्ठा हो गई है। कचरा भी परिसर से समय पर नहीं उठता है। सारा परिसर तालाब गन्दगी से भरा हुआ है। पानी में बदबू आ रही है व मच्छर पैदा हो रहे हैं स्वास्थ विभाग भी तालाब के गंदे पानी में मच्छर को खत्म करने के लिए कभी भी दवाई नहीं डालता है, जिसकी वजह से यहां पर्यटकों काे डेंगू की वजह से यहां तालाब पर आने में कतराते हैं।

सोजती गेट व्यापारी संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि बचालो बाई जी तालाब को। उन्होंने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, जिला प्रसासन, जेडीए, निगम, पुलिस व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से निवेदन कर मांग की है कि समय रहते इस सुंदर नए बने आधुनिक बाईजी तालाब (पर्यटक स्थल) की ओर ध्यान देकर मौका मुहाना कर पर्यटक स्थल का सम्मान देकर विकास करावें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor