Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:37 pm

Thursday, July 9, 2026, 11:37 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रेजांगला यात्रा की तैयारी चरम पर पावटा सर्कल से होगी रेजांगला तिरंगा यात्रा

पंकज जांगिड़. जोधपुर

मेजर शैतान सिंह रेजांगला शौर्य समिति जोधपुर के द्वारा 17 जून को जोधपुर में पावटा सर्कल से रेलवे स्टेशन जालौरी गेट एमजीएच होकर पावटा सर्किल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पावटा सर्कल से यह यात्रा शहीद सेवादल फाउंडेशन के द्वारा देश के 29 जिलों मुख्यालयों से होते हुए रेजांगला लद्दाख (अहीर धाम) पहुंचेगी।

एन डी निम्बावत ने बताया कि यात्रा की तैयारी को लेकर श्रीमती सावित्री मदन डागा भवन नेहरू पार्क में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रेजांगला तिरंगा यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा 17 जून से 1 दिसंबर तक मेजर शैतान सिंह जन्म शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजन होंगे। रेजांगला युद्ध में शहीद हुए मेजर शैतान सिंह तथा उनकी 13 वी कुमाऊं रेजीमेंट के 120 वीर अहीरों को को समर्पित यह है रेजांगला यात्रा जोधपुर से झुंझुनू होते हुए देश के 29 जिला मुख्यालयों पर शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए रेजांगला पहुंचेगी।

जोधपुर में यात्रा तथा यात्रा के बाद में शताब्दी कार्यक्रमों के संयोजक विष्णु चंद्र प्रजापत ने बताया कि 1 दिसंबर तक अनवरत जागरूकता कार्यक्रम चलते रहेंगे। जोधपुर में मेजर शैतान सिंह रेजांगला शौर्य समिति के तत्वावधान में 1 दिसंबर 2025 तक निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
– स्कूल कॉलेज में मेजर शैतान सिंह शताब्दी जयंती के अंतर्गत 100 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
– रेजांगला युद्ध के जीवित तीन शहीदों का सम्मान करने के साथ ही शहीद परिवार के 111 सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
– रेजांगला युद्ध को राजस्थान तथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल करवाया जाएगा।
– जोधपुर बस स्टेशन का नाम मेजर शैतान सिंह के नाम पर घोषित करवाया जाएगा।
– रेजांगला युद्ध की डॉक्यूमेंट्री बनाकर वीर अहीरो के शौर्य को स्कूल कॉलेज में दिखाया जाएगा।
– रेजांगला युद्ध का एक नाट्य रूपांतरण तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

मीटिंग की अध्यक्षता कैप्टन जे एस चंपावत ने की। एडवोकेट एन डी निम्बावत, जगदीश यादव, विष्णु चंद्र प्रजापत, कैप्टन जे एस चंपावत, सूबेदार जोराराम बिश्नोई, सूबेदार शेर सिंह, डीएफओ महेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार चौहान, भारत भूषण शर्मा, पंकज बिंदास, पुखराज जांगिड़, महेश जाजड़ा, द्वारकेश व्यास, गौरव निम्बावत, विजय शर्मा, भावेश पचारिया, जयेश, अक्षिर, कानाराम प्रजापत, केवल कोठारी, किशनाराम, राकेश जावा, गजेंद्र सिंह यादव, राकेश गांग, मदन सेन, रियाज खान, इंसाफ खान आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor