Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:24 am

Monday, August 24, 2026, 2:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लायन उषा गर्ग को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया

सेवा कार्यों के प्रति समर्पण को मिला वैश्विक स्तर पर सम्मान

शिव वर्मा. जोधपुर 

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के 3233 मल्टीपल कन्वेंशन “जुनून” के भव्य आयोजन में समाजसेवी एम.जे.एफ. लायन उषा गर्ग को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लायंस इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट लायन फेब्रिकियो ओलिवेरा (2024-25) की ओर से प्रदान किया गया, जिसे मंच पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन डॉ. संजीव जैन द्वारा उषा गर्ग को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर कन्वेंशन चेयरमैन पीडीजी अनिल नाहर, पीडीजी राजेंद्र अग्रवाल, पीडीजी सतीश बंसल, मल्टीपल काउंसिल सचिव लायन यश शर्मा, एरिया चेयरमैन कुलभूषण मित्तल तथा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन रमेश प्रजापत जैसे वरिष्ठ लायन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद लायन उषा गर्ग ने सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह सर्टिफिकेट मेरे लिए एक प्रेरणा है। यह न केवल एक सम्मान है, बल्कि एक उत्तरदायित्व भी है कि मैं सेवा कार्यों को और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाऊं।”

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की भावना “हम सेवा करते हैं” को वे अपने जीवन का मूल मंत्र मानती हैं और आगे भी समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेंगी।

“हमारे सेवा कार्यों को पहचान मिलने से यह साबित होता है कि जब नीयत साफ और संकल्प मजबूत हो, तो समाज परिवर्तन संभव है,” उन्होंने कहा।

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 100 से अधिक देशों में कार्यरत एक वैश्विक संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और दृष्टि संबंधित कार्यों में सेवा देता है। भारत में भी यह संगठन वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor