Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:37 am

Sunday, August 23, 2026, 11:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनीता परिहार को महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया

राखी पुरोहित. जोधपुर

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, डॉ. अनीता परिहार को प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा  के निर्देशन एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका चौधरी  की अनुशंसा से की गई है।

इस सम्मानजनक पद पर नियुक्ति के लिए डॉ. अनीता परिहार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका जी लाम्बा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका जी चौधरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

डॉ. अनीता परिहार का संक्षिप्त परिचय:

  • महिला कल्याण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय।
  • अनेक सामाजिक अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों, महिला जागरूकता कार्यक्रमों की अग्रणी कार्यकर्ता।
  • जोधपुर में महिला नेतृत्व के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में पहचान।

यह नियुक्ति न केवल महिला कांग्रेस के संगठन को और सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में महिलाओं के नेतृत्व को भी नई दिशा प्रदान करेगी।


???? बधाई संदेश:
संपूर्ण महिला कांग्रेस परिवार एवं जोधपुर क्षेत्र की जनता की ओर से डॉ. अनीता परिहार को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor