Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:46 am

Thursday, July 9, 2026, 2:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गंगा विहार स्थित पाटवा सदन में “हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या” कार्यक्रम 31मई को

पंकज जांगिड़. जोधपुर

हनुमान भक्त मण्डल, बासनी की ओर से बासनी प्रथम चरण, गंगा विहार स्थित पाटवा सदन में 31मई, शनिवार को शाम 7.15 बजे से “हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या” कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम संयोजक गोविन्द राम पाटवा ने बताया कि हनुमान भक्त मंडल बासनी की ओर से हर शनिवार को निःशुल्क हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है और इस शनिवार को 548वां आयोजन होगा। व्यवस्थापक राकेश कुमार पाटवा ने बताया कि मंडल के प्रमुख सदस्य पंडित रामदीन महाराज एवं सदस्यों द्वारा सामूहिक पाठ वाचन किया जाएगा और भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor