Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:14 pm

Thursday, July 9, 2026, 11:14 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ तीन दिवसीय संगीतमय “नेनी बाई का मायरा” कथा का आयोजन

भगवान पर विश्वास रखें और भक्ति में लगे रहें- कथावाचक सुरेश वैष्णव

पंकज जांगिड़. जोधपुर

कागा काॅलोनी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामेश्वर महादेव ट्रस्ट, मित्र मंडल एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय संगीतमय “नेनी बाई का मायरा” कथा का आयोजन हुआ।

मंदिर पुजारी घनश्याम दास वैष्णव ने बताया कि तीन दिवसीय कथा के दौरान कथावाचक सुरेश वैष्णव ने कथा का सार बताते हुए कहा कि भगवान कृष्ण अपने भक्तों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, चाहे वह कितना भी असंभव क्यों न लगे। यह कथा भक्ति, विश्वास और भगवान की असीम कृपा की शक्ति का प्रतीक है। यह कथा सभी के लिए एक प्रेरणा है कि वे भगवान पर विश्वास रखें और भक्ति में लगे रहें, भगवान भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor