सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।
घोड़ावट रोड स्थित कालूसिंह राजपूत की ढाणी में आग लगने से एक किसान परिवार का हजारों का नुकसान हो गया पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई।
हल्का पटवारी नैनाराम खोजा कि रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 30/05/2025 को ग्राम
बोरुंदा में सूचना मिलने पर खातेदार करणपाल सिंह पुत्र कान सिंह जाति राजपूत के खसरा संख्या 718 में बनी झोपड़ी में आग लगने पर पहुंच कर मौके पर खातेदार व मौतबिरानों से पूछताछ पर बताया कि करणपाल सिंह के खेते में काश्तकार भुण्डाराम पुत्र बिरमराम निवासी लिलाम्बा रायपुर पाली के स्हवासिय झोपड़ी में अचानक दिनांक 29/05/2025 को रात्रि लगभग 12.30 पर आग लग गई जिससे कास्तकार का रखा झोपड़ी में समान, अन्नाज, उसके के परिवार के कपड़े, रसोई का समान बर्तन जल गए। जिस पर पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया व जनहानि व पशुहानि नहीं व आग लगने से जलने वाल समान में गेहूं 05 क्विटल, कपास दो क्विंटल, जीरा 1.5 क्विंटल, बिस्तर व कपड़ा, सिलाई मशीन तथा बिलोना मशीन सहित जलने से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया।









