Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

Monday, August 24, 2026, 1:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 विभूतियों को मिलेगा ‘मरुधरा गौरव सम्मान’

राखी पुरोहित. जोधपुर

मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की ओर से विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को राजस्थान की 11 सांस्कृतिक विभूतियों को ‘मरुधरा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि इन विभूतियों का चयन राजस्थान की लोक कला, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के आधार पर किया गया है। सम्मानित होने वालों में चार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार भी शामिल हैं — नारायण सिंह माणकलाव, मोइनुद्दीन खान, अनवर खान और शीन काफ़ निज़ाम

इसके अलावा लोकगायिका इला अरुण, टेलीविजन अभिनेता शैलेश लोढ़ा, कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा, घूमर विशेषज्ञ सीमा राठौड़, शास्त्रीय संगीतज्ञ राजेन्द्र वैष्णव, संगीत साधक बसंत काबरा और लोकगायकों को प्रोत्साहित करने वाले के.सी. मालू को भी यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

संस्थान की ओर से यह सम्मान श्रृंखला पिछले वर्ष प्रारंभ की गई थी, जिसे इस वर्ष भी जारी रखा गया है। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए हाल ही में संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरभि शर्मा, सुमन परिहार, डिंपल गौड़, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि जोधपुर के पूर्व महाराजा गज सिंह और पूर्व महारानी हेमलता राज्ये संस्थान के संरक्षक हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor