Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:53 am

Sunday, October 18, 2026, 7:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सउदी सरकार ने नहीं दिया वीजा, हज के लिए निकले लोग मायूस होकर लौटे जोधपुर

शिव वर्मा. जोधपुर

हज यात्रा के लिए अपने घर से रवाना हुए और फिर मुम्बई में अटक गए। करीब छह दिन तक वहां वीजा का इंतजार किया और अब मायूस होकर अपने-अपने घर लौटे हैं।

जोधपुर के सूरसागर विधायक प्रत्याशी रहें इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान बताते हैं कि मेरे सहित जोधपुर के 10 और राजस्थान के 30 से ज्यादा लोगों को फोन आया और कहा गया कि आपका नम्बर आ गया है और 25 तारीख को पहुंच जाए। सभी तैयारियां करते हुए ये लोग मुम्बई पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि उनके साथ जो जत्था है, वह जाने को तैयार है, लेकिन इन लोगों के वीजा नहीं आए हैं। सउदी सरकार ने किन्हीं कारणाें से 82 लोगों का वीजा रोक दिया। वहां अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने दो-तीन दिन इंतजार करने को कहा। ऐसे में पूरी फीस और दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी अपने खर्च पर मुम्बई में रुके। वहां उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित भारत सरकार के मंत्रियों से मांग की। पूर्व सीएम ने इसके लिए टवीट किया और भारत सरकार के अधिकारियों से हस्तक्षेप करने को कहा, लेकिन अंत में 31 मई को इन लोगों को बता दिया गया कि वे हज पर नहीं जा पाएंगे। ऐसे में सभी जोधपुर के लोग सोमवार को मायूस होकर वापस जोधपुर पहुंचे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor