Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:09 am

Sunday, October 18, 2026, 9:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

200 बच्चे कायस्थ समर कैंप में सीख रहे 15 कोर्स…ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी और फायरलेस कुकिंग में दिखा रहे रुचि

राखी पुरोहित. जोधपुर 

कायस्थ जनरल सभा के तत्वावधान में समर कैंप-2025 का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्तजी की विधिवत पूजा के साथ हुआ। सभा अध्यक्ष नरेश माथुर व उपाध्यक्ष गौतम माथुर ने बताया कि लगातार 6 वर्षों से आयोजित कैंप इस बार 7 जून तक चलेगा। कैंप में करीब 15 काेर्स संचालित हो रहे हैं, जिसमें करीब 200 बच्चे भाग ले रहे हैं।

कोषाध्यक्ष दीपक व संयुक्त सचिव मनीष माथुर जीवी ने बताया कि सुबह 7 से 11 बजे तक योगा रश्मि माथुर, डांस रेणु व रश्मि, इंग्लिश स्पीकिंग वंदना माथुर, ड्राइंग एंड पेंटिंग अंजू, आर्ट एंड क्राफ्ट मीता माथुर और मेहंदी रुद्राक्षी माथुर सिखा रही है। वहीं शाम 5 से 8:30 बजे तक फायरलेस कुकिंग वंदना व मनीषा माथुर, ढोलक सुरेंद्र कुमार, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सुनील माथुर और आत्मरक्षा बीरबल प्रशिक्षण दे रहे हैं। कैंप में बच्चों के लिए भामाशाहों की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।
अनुज व मनीषा माथुर ने बताया कि उद‌्घाटन समारोह में गोपाललाल, अनिल कोलरी, अमित ‘नूनजी’, राकेश दयाल, प्रवीण, कल्पेश, कमलेश, दिनेश, मनीषा माथुर, अनुज, विमलेश और उत्कर्ष माथुर सहयोग कर रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor