Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 5:06 am

Thursday, April 16, 2026, 5:06 am

LATEST NEWS
Lifestyle

प्लास्टिक से मानव-पशु-पक्षियों के जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ता है : डॉ. चंदनसिंह पुरोहित

प्लास्टिक को लेकर बीएसआई द्वारा रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में जागरूकता अभियान चलाया गया, रैली निकाल कर प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के तहत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा आज जोधपुर रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह पुरोहित ने प्लास्टिक के जीवन पर दुष्प्रभाव, मानव, पशु पक्षियों को होने वाली तकलीफों और बीमारियों की जानकारी दी। प्लास्टिक की बोतल के पेंदे में लिखे हुए नंबर के अनुसार पता चलता है कि 2 नंबर तथा 5 नंबर की बोतल बार बार प्रयोग के लिए उपयुक्त है। लेकिन 3 नंबर तथा 6 नंबर लिखी हुई बोतल हानिकारक है, इसको केवल एक बार प्रयोग में लिया जा सकता है।

नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा कुमारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने, विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक, सिंगल यूज तथा मल्टी यूज प्लास्टिक की जानकारी दी तथा जगदीश यादव ने प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के बैग, स्टील की बोतल, ग्लास का उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक के नुकसान को लेकर विभिन्न प्रकार के स्लोगन दिए गए। सीटीआई अशोक शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में इको फ्रेंडली बर्तनों को काम में लें, रिसाइकल होने वाली प्लास्टिक काम में ले, बांस के बर्तन, कप, बांस की टूथब्रश, नीम की दातून आदि काम में लें।

प्लास्टिक के विरुद्ध स्लोगन से जागरूक किया

जोधपुर रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में रैली निकाली गई तथा प्लास्टिक के विरुद्ध स्लोगन देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर रेलवे के स्टेशन अधीक्षक सतवीर सिंह, वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक माणकचंद, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक किरताराम चौधरी, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा, बिरमाराम चौधरी, शक्ति सिंह के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, सहायक, कुली, वेंडर आदि ने प्लास्टिक हटाओ अभियान में सहयोग दिया। डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने डीआरएम अनुराग त्रिपाठी, डीसीएम विकास खेड़ा, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा का इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की ओर से अमित कुमार, हंसराज मीणा, भोमाराम, रणजीत, मुकेश गोयल, डॉ रवि किरण नीतू शर्मा, हर्षित कुलश्रेष्ठ, भंवरू बक्स, सौरभ कुमार, सुरेंद्र शर्मा, पंकज सक्सेना, नरेंद्र कुमार ने सक्रिय भागीदारी की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor