Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिला निर्वाचन तहसील कार्यालय के पास प्याऊ में लगाई ठंडे पानी की मशीन

राखी पुरोहित. जोधपुर

जिला निर्वाचन तहसील कार्यालय के पास प्याऊ में ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। मानवाधिकार मार्गदर्शन सेवा समिति संस्था के राकेश जावा व जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी विमल कल्ला, चेतन जानी, राकेश तेजी, विनोद , एडवोकेट विजय शर्मा, एसके शर्मा, एडवोकेट उर्वशी चौहान, एडवोकेट कौशल्या, कमलेश मूंदडा के सहयोग से आज जिला निर्वाचन कार्यालय के पास बनी हुई भीषण नोतपा की गर्मी को देखते हुए प्याऊ में ठंडे पानी की नवीन वाटर कूलर मशीन आमजन, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला परिषद, वाणिज्यिक कर विभाग, तहसील कार्यालय, राज्य बीमा कार्यालय व अन्य के लिए साफ ठंडा जल उपलब्ध होने के लिए सेवा की गई।

राकेश जावा ने बताया कि जयगुरुजी डूमरी वाले बाबा छतरपुर की समाधि दिवस के अवसर पर आज इस प्याऊ में मशीन सभी सेवादार के सहयोग से ऊ नमवा शिवा गुरु सदा सहाय सेवा कार्य हेतु लगाई गयी। एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी) ने इस मौके पर बताया की सभी आमजन व्यक्तियों को अपने सामर्थ्य के अनुसार आगे आकर आमजन पशु पक्षियों की निस्वार्थ मन से सेवा कार्य हेतु समुचित आहार चुग्गा दाना शीतल जल शुद्ध हवा छाव हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए व प्याऊ बनाकर उसमे ठंडे जल व पशु पक्षियों के लिए पानी की कुंडिया परिन्डे जल से समय पर भर कर नियमित जल सेवा प्रदान कर परमार्थ कार्य करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor