Explore

Search

Saturday, April 19, 2025, 10:08 pm

Saturday, April 19, 2025, 10:08 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत महाशक्ति बन रहा है-विजया

Share This Post

प्रदेश की जनता निराश व त्रस्त्र, कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं, जनता बदलाव चाहती हैं अगली सरकार भाजपा की होगी-विजया

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला जोधपुर द्वारा आज मंगलवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में विजया राहटकर ने केंद्र की भाजपा सरकार सरकार की 9 साल की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 80 करोड लोगों को मुफ्त राशान वितरण किया। किसान को अन्नदाता मानकर सम्मान निधि दी जा रही है। भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विश्व के शक्तिशाली देशों में भारत शुमार होता है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के लोकप्रिय व विश्वसनीय नेता माने जाते हैं। वसुदेव कुटुंबकम की थीम पर आज भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा धारा 370 हटाना, तीन तलाक की कुरीति समाप्त करना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल मिशन, मुद्रा योजना से रोजगार, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, डिजिटल व्यवस्था, जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओ से आज देश विकास कर रहा है। कोरोना कल में फ्री वैक्सीन के साथ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सरकार हो रहा है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, साइबर अपराध, सांप्रदायिक दंगे, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक मामले, अराजकता से आमजन बड़ी निराशा में है। गहलोत सरकार के इन खराब हालत से जनता के मन में चीढ है। अराजकता से जनता त्रस्त है गहलोत सरकार में सरकारी कार्यालय में करोड़ों रुपए मिलते हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। यह प्रदेश तुष्टिकरण की राजधानी है। यहां हिंदूओ के उत्सव -त्योहार पर धारा 144 लगाई जाती है। जबकि अन्य को छूट दी जाती है। आए दिन गैंगवार की घटनाएं होती है। किसानों के कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया है। प्रदेश में 19000 किसानों के कर्ज न चुका पाने पर उनकी जमीने नीलाम हो रही है। विगत 5 साल में बिजली के दाम दुगने हो गए हैं। महिला अत्याचार व बलात्कार में भी प्रदेश अव्वल है। बलात्कार की घटना पर इनके मंत्री कहते है, यह प्रदेश मर्दों का प्रदेश है। और ऐसे नेता आज भी मंत्रिमंडल बैठे हैं। पेपर लीक से बेरोजगार युवा परेशान है। बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है। स्कूलों के हालात बहुत खराब है। स्कूलों में शिक्षक पद खाली पड़े हैं। दलित व आदिवासीयों पर अत्याचार बढ़ रहा है। तुष्टिकरण की नीति के चलते प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। जयपुर बम ब्लास्ट के हत्यारे बरी हो जाते हैं। प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। आज पेट्रोल डीजल के दाम देश में सबसे ज्यादा है।।

मुख्यमंत्री गहलोत की जादूगरी पर तंज करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर ने कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अब कहां है उनकी जादूगरी? उन्हीने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल पूछा कि, चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद उन वादों का क्या हुआ? गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल तक कुछ नहीं किया। अब दिखावे के लिए राहत शिविर लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। अब जनता परिवर्तन चाहती है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि अगली सरकार भाजपा की बनेगी। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा, नहीं सहेगा राजस्थान, को अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से प्रदेश में परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे।।
प्रेस वार्ता के प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने वक्ता विजया राहटकर का परिचय देते हुए प्रेस वार्ता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश छाबा, प्रदेश मंत्री डा. महेंद्र कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह कच्छवाह, जिला महामंत्री करणसिंह खींची, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित, उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी, मदन बोराणा, विकास चांडा भी मौजूद थे।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]