Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:40 am

Thursday, July 9, 2026, 10:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दीक्षा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुआ विश्व शांति ज्ञान यज्ञ एवं 14वां स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

आज शाम को होगा आध्यात्मिक सत्संग-प्रवचन, भजन संध्या एवं पांच पुस्तकों का विमोचन

5 जून को होगा शोभायात्रा, पूर्वाचार्यों की समाधियों का पूजन, महाआरती, पादुका-पूजन व वैष्णवाराधन (लंगर) का आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री वैष्णव अग्र रसिक परंपरा में जोधपुर विरक्त गूदड़ गद्दी के पूज्य भगवतपाद श्री श्री 108 स्वामी हरिराम वैरागी के पारंपरिक पीठाचार्य गुरुजनों की स्मृति में उत्तम आश्रम मानव कल्याण समिति ट्रस्ट द्वारा आचार्य पीठ का 122वां वार्षिक दीक्षा महोत्सव 4-5 जून (ज्येष्ठ सुदी नवमी-दशमी, बुधवार-गुरुवार) को कागातीर्थ मार्ग स्थित उत्तम आश्रम (आचार्य पीठ) के मंगलमय धाम में परम पूज्य स्वामी डॉ. रामप्रकाशाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा हैं। जिसमें अनेक साधु-संत व श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

आश्रम के उत्तराधिकारी योगाचार्य डॉ. संत सुखदेव महाराज ने बताया कि 1 जून से 5 जून तक प्रातः 7 बजे से योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार को कागा तीर्थ रोड स्थित श्री वैष्णव संत स्मृति स्थल (राजगुरु हरिराम बगेची) में सुबह विश्व शांति ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित यजमानों ने सभी की मंगल कामनार्थ आहूंतियां प्रदान की।

साथ ही 14वां स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकारिता निभाई। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज रात्रि में 9 बजे से आध्यात्मिक सत्संग-प्रवचन, भजन संध्या के आयोजन के साथ पांच पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। 5 जून, गुरुवार को प्रातः 7:30 शोभायात्रा एवं पूर्वाचार्यों की समाधियों का पूजन और सुबह 11 बजे महाआरती, पादुका-पूजन व वैष्णवाराधन (लंगर) का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor