Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

Friday, July 10, 2026, 12:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पौधरोपण

शिव वर्मा. जम्वा रामगढ़ 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जम्वा रामगढ़ रेंज कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रकट की।

यह प्रेरणादायी अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “आइए, ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन-अभियान के साथ-साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों को गति देकर जल संरक्षण और अधिकतम वृक्षारोपण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यही ‘हरित राजस्थान, विकसित राजस्थान’ के हमारे संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।”

मुख्यमंत्री ने आम जनता से आह्वान किया कि वे प्रकृति के प्रति अपनी सामूहिक चेतना जागृत करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह सतत प्रयासों और जन-सहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक हुआ, जिसमें वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं छात्रों ने भी भागीदारी की।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor