Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्राट अशोक उद्यान में योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश – मोहनी योग संस्थान ने अनोखे ढंग से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

शिव वर्मा. जोधपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर सम्राट अशोक उद्यान में मोहनी योग संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क योग शिविर में योग के साथ विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव मनाया गया.

योग प्रशिक्षका मुक्ता माथुर ने कहा कि योग ही हमें प्रकृति के प्रति सम्मान कृतज्ञता का भाव सिखाता है,हमें ये समझने में मदद करता है कि हम भी पर्यावरण का हिस्सा है हमें प्रकृति की महता को समझना चाहिए योग आसन सूर्य नमस्कार वृक्ष आसन हमें जागरुक कर प्रकृति से जोड़ देते है, पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक नैतिक दायित्व है, शिविर में सभी योग साधक ने एक दूसरे को हरसिंगार नाग चम्पा अशोक,गुलमोहर नीम आम* *मनी प्लांट अजवाइन*शीशम बादाम ऐलोवेरा तुलसी आदि ओषधिये और छायादार पौधों का उपहार स्वरुप आदान प्रदान किए.

महेन्द्र उपाध्याय सह प्रांत मंत्री विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर ने शिविर में सभी योग साधकों से शपथ दिलाई कि पौधे को उचित स्थान पर लगाकर जब तक पौधा बढ़ा नहीं हो हो जाता उसकी सार सम्भाल करेंगे* *शिविर में रजनी सोलंकी हेमन्त निधि भार्गव ,अंजलि मित्तल,परशुराम सुथार चारु माहेश्वरी, उमा राजेंद्र माथुर,प्रेम भाटिया किरण शर्मा अरविंद सुराना, गुंजन माथुर ने सभी का उत्साह वर्धन किया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor