Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

धरती को हरा भरा रखने का लिया संकल्प

राखी पुरोहित. जोधपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कृति फाउंडेशन एवं वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब के सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण दिवस पर सभी ने संकल्प लिया कि हम धरती को हरा भरा वह स्वच्छ रखेंगे.  पेड़ पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने का संकल्प लेंगे जिससे कि  हमारी धरती स्वच्छ और हरी भरी रह सके क्योंकि वैसे ही विश्व में बहुत अधिक ग्लोबल वार्मिंग से सभी पर्यावरणविद् चिंतित है क्योंकि पर्यावरण असंतुलन से अत्यधिक गर्मी एवं बाढ़ प्राकृतिक आपदा आए दिन हो रही है जिससे कि मानव जीवन काअस्तित्व खतरे में हो रहा है. ऐसे समय में महिलाओं को आगे बढ़कर इस दायित्व को निभाना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा अपने घर सार्वजनिक पार्क एवं पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए उसकी देखभाल करते हुए वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा करें एवं पेड़ पौधों का वितरण भी करते रहे ।

अनीता मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा हम सभी को इस बात का संकल्प लेना होगा कि हमारे घर ,परिवार ,सार्वजनिक पार्क जगह पर हम पेड़ पौधों की रक्षा सुरक्षा करें। विशेष आयोजन और पर्व पर एक दूसरे को पौधा भेंट करे तथ देखभाल भी करें। नियमित रूप से पानी दे, खाद दें और हमारे वायुमंडल को शुद्ध और स्वस्थ रखने की कोशिश करें। सासे कम हो रही है ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सब मिलकर अपनी धरती को बचाए ,पेड़ लगाए सभी संस्था की सदस्यों ने मिलजुल कर संकल्प लिया और भविष्य में पेड़ पौधों की सुरक्षा का दायित्व एवं वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए प्रतिज्ञा की। संस्था की डायरेक्टर अनीता मेहता, जया भंडारी, निर्मल शर्मा निर्मल जैन ,मंजू जैन ,पुष्पा अरोड़ा ,अनीता महेंद्र मेहता, पुष्पा शर्मा ,पार्वती धनकनी सभी एक दूसरे को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए आजीवन संकल्प भी लिया अनीता मेहता ने सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया तथा सभी को अभी प्रेरित किया । पारिस्थितिक तंत्र में असंतुलन के वातावरण में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और ऑक्सीजन वृद्धि में सहयोग दें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor