Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मस्ती की पाठशाला बाल रंगमंच कार्यशाला 8 जून से

शिव वर्मा. जोधपुर

संस्कार भारती जोधपुर महानगर एवं कल्प सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से 13 दिवसीय चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप “मस्ती की पाठशाला” का आयोजन रविवार, 8 जून से 20 जून तक किया जाएगा। कार्यशाला का स्थान भीतरी शहर, जालोरी गेट के अंदर स्थित बालवाड़ी स्कूल रहेगा।

संस्था के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश व्यास ने बताया कि इस 13 दिवसीय बाल रंगमंच कार्यशाला में 8 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को रंगमंच की बारीकियाँ सिखाई जाएँगी। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में संस्कार भारती जोधपुर महानगर के कला विभाग संयोजक, रंगकर्मी राहुल बोड़ा (पूर्व छात्र, एनएसडी वाराणसी) बच्चों को प्रातः 8 से 10 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

इस कार्यशाला में बच्चों को विशेष रूप से अभिनय तकनीक, मंचीय सिद्धांत, बॉडी लैंग्वेज, वॉइस एंड स्पीच, पब्लिक स्पीकिंग, सेल्फ मैनेजमेंट, थिएटर गेम्स तथा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से रंगमंच के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्कार भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि रंगमंच कला से जुड़े विविध पक्षों का प्रशिक्षण वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षक राहुल बोड़ा ने बताया कि सीटों की संख्या सीमित रखी गई है एवं पूरी कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। जिन अभिभावकों को लगता है कि उनके बच्चों में अभिनय, गायन, नृत्य, वादन आदि कलाओं के प्रति रुझान है, वे उन्हें इस कार्यशाला में भेजकर उनकी भीतर की प्रतिभा को उभारने का यह एक सुनहरा अवसर समझें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor