Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संतों के आगमन पर बोरुंदा में हुआ भव्य स्वागत प्रवर्तक सुकन मुनि ने दिया शांति का संदेश

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

गुरुवार को बोरुंदा में संत शिरोमणी प्रवर्तक सुकन मुनि, उप प्रवर्तक अमृत मुनि, युवाप्रणेता महेश मुनि, बाल योगी अखिलेश मुनि और डॉ. वरुण मुनि आदि संतों का नगर में आगमन हुआ। इनके नगर प्रवेश पर नगर सेठ एच.माणकचंद कोठारी संघ के अध्यक्ष सागर मल कोठारी, गौशाला अध्यक्ष रिखबचंद कोठारी, संतोष कोठारी, सुनिल कोठारी, प्रकाश कोठारी, अशोक डोशी, बहादुरसिंह राठौड़, सुभाष जैन, प्रकाश जैन, विकास डोसी, कन्हैयालाल कोठारी, मुकेश कोठारी, बक्साराम कच्छावा, शेरु कोठारी, बुद्धराज चौपड़ा, सरपंच प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, नरेंद्र देथा, भरत भाटी, लक्ष्मण भाटी, सुरजीत सुथार, सत्यनारायण दाधीच, पूनम दाधीच, हरिसिंह भाटी और श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के जय के गगन भेदी जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बनाकर संतो की अगवानी करतें हुए प्रवेश करवाया।
इस अवसर पर प्रवर्तक सुकन मुनि ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा विश्व का हर प्राणी शांति चाहता है, लेकिन शांति केवल कहने से नहीं, करने से प्राप्त होती है। वर्तमान में पूरा विश्व हिंसा, अशांति और द्वेष की आग में झुलस रहा है। नफरत और द्वेष से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। प्रेम, सौहार्द और एकता के माध्यम से ही आपसी राग-द्वेष को मिटाकर विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। गौशाला के अध्यक्ष रिखबचंद कोठारी ने जानकारी देतें हुए बताया भगवान श्री राधे कृष्णा मंदिर स्थापना महोत्सव एवं उपप्रवर्तक अमृत मुनि महाराज के जन्मोत्सव पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रातः गणेश मंदिर से कलश यात्रा तथा जैन स्थानक में मुनियों के प्रवचन ओर शायंकाल भक्ति संध्या का आयोजन तथा शनिवार को श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर स्थापना उद्घाटन के प्रश्चात उपप्रवर्तक अमृत मुनि महाराज के जन्मोत्सव निमित गुणगान सभा आयोजन गौशाला परिसर मे रखा गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor