Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लग्जरी वाहन सहित 326 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

लग्जरी वाहन सहित 326 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतू विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम ने लग्जरी वाहन स्कार्पीयो सहित 326 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

अभियान के दौरान श्री नवाब खान अति0पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण व श्री राजवीरसिंह वृताधिकारी, वृत बिलाडा के निकट सुपरविजन में चलाये जा रहे मादक पदार्थों के विरूद्व धरपकड अभियान के तहत आज दिनांक 30.08.2023 थानाधिकारी घेवरसिंह नि0पु0 थाना बिलाड़ा मय जाब्ता मनफुल सउनि., हैड़कानि. शैतानराम, हैड़कानि. भगवानसहाय, कानि. विक्रम सिंह, कानि. दशरथसिंह, कानि. श्यामसिंह, कानि. संजयकुमार, कानि. बाबूलाल मय सरकारी वाहन बोलेरो के राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर पिचियाक तिराये पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों को चैक कर रहे थे तभी ग्राम खारिया मीठापुर की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो तेज गती से आती हुई दिखाई दी जिसने पुलिस द्वारा की जा रही नाकाबंदी एवं पुलिस वाहन को देखकर वाहन के चालक झाडियों में वाहन स्कार्पियों को चालू हालत में छोड़कर भाग गया, जिसका थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पिछा किया गया मगर आस पास गहरी बबूल की झाडियों एवं खेतों में बाजरे की खड़ी फसल होने से स्कार्पियों चालक मौके से भागने में सफल रहा। थानाधिकारी मय टीम द्वारा वाहन स्कार्पियो में कुल 326 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

थाना टीम 
उक्त वाहन स्कार्पियो में कुल 326 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी घेवरसिंह नि0पु0 थाना बिलाड़ा, मनफुल सउनि., हैड़कानि. शैतानराम, हैड़कानि. भगवानसहाय, कानि. विक्रम सिंह, कानि. दशरथसिंह, कानि. श्यामसिंह, कानि. संजयकुमार, कानि. बाबूलाल को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में कानि. श्यामसिंह की विशेष भूमिका रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor