Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर ग्रीन और जोधपुर येलो ने मैच जीते

शिव वर्मा. जोधपुर

जिला क्रिकेट संघ जोधपुर द्वारा कोलवीन शील्ड अभ्यास मैचों का आयोजन किया गया, जिसमे आखिरी दिन दो मैच खेले गए, जिसका पहला मुकाबला जोधपुर ग्रीन तथा जोधपुर ब्लू के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोधपुर ब्लू की टीम मात्र 115 रनो पर सिमट गयी, जिसमे शक्ति सिंह ने नाबाद 42 रन बनाये, वही दीपक गौड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुऐ 5 विकेट चटकाये व अर्जुन ने 3 विकेट लिए. दूसरी और बल्लेबाजी करने उतरी जोधपुर ग्रीन की टीम ने 25 ओवरो मे 116 रन बना मैच जीत लिया, उसकी और से तरुण शर्मा ने 38 तथा भवानी सुथार ने 30 रनो का योगदान दिया|
दूसरा मुकाबला जोधपुर रेड व जोधपुर येलो के बीच खेला गया जिसमे जोधपुर रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ निर्धारित 50 ओवर मे 334 रन बनाये, जिसमे शिवांग सिंह ने शानदार नाबाद 100 रन, वैभव राजपुरोहित ने 71 तथा युवराज सिंह ने नाबाद 55 रन बनाये, वही विक्की चौधरी ने 3 विकेट लिए, दूसरी और बल्लेबाजी करने उतरी जोधपुर येलो की टीम ने निर्धारित 50 ओवरो मे 335 रन बना मैच जीत लिया, जिसमे हितेश ने 75, दिग्विजय ने 68 व सिद्धार्थ ने 51 रनो का योगदान दिया,वही जोधपुर रेड की तरफ से युवराज सिंह ने 4 विकेट लिए |
जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अरिष्ठ सिंघवी ने जानकारी देते हुऐ बताया की हमारे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महोदय श्री धनंजय सिंह जी की माताश्री रानी साहिबा प्रीति कुमारी जी को आकस्मिक निधन पर जोधपुर के सभी खिलाड़ियों द्वारा 2 मिनट का मौन और काले फीते को कंधे पर बांधकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई |

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor