Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:01 am

Friday, July 10, 2026, 6:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मंत्री चौधरी की फटकार पर आए अधिकारी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति को लेकर की चर्चा

अधिनस्थ कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा बोरुंदा कस्बे में मीठे व खारे पानी की आपूर्ति गत चार महीनो से अव्यवस्थित होने को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन दिया। वहीं मंत्री ने फोन पर विभाग के तमाम उच्च अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर बोरुंदा पहुंचकर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। जिस पर दूसरे दिन शनिवार दोपहर को विभाग के तमाम उच्च अधिकारी बोरुंदा पहुंचे। तथा फीडबैक लेकर कार्रवाई की। कई स्थानों पर पानी चोरी की आशंका को लेकर निरीक्षण भी किया।
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर पीएचईडी विभाग जोधपुर से एसीई भूपेंद्र देथा, एक्सईएन करिश्मा बेरवाल, सहायक अभियंता रामनिवास भाटी, परियोजना खंड प्रथम कनिष्ठ अभियंता राकेश चौधरी सहित आधा दर्जन से अधिक जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बोरुंदा पहुंचे। जहां स्थानीय कर्मचारियों से कस्बे की जलापूर्ति को लेकर फीडबैक ली। तथा जलदाय विभाग परिसर में तमाम पम्प सेट, वॉल, पाइप लाइन, पानी की टंकी सप्लाई सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। खराब वॉल को ठीक करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तथा ग्रामीणों की शिकायत पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर लताड़ भी लगाई।
पानी चोरी पर सख्त कार्रवाई :- जलदाय विभाग की उच्च अधिकारियों की टीम बोरुंदा जलदाय विभाग का निरीक्षण करने के बाद माणकलाव – दांतीवाड़ा पेयजल योजना से जुड़ी रणसी-हरियाढाणा-बोरुंदा पाइपलाइन में मीठे पानी की चोरी व खेतों में रिजका सिंचाईं की शिकायत पर जोशी फार्म, हरियाढाणा व रणसीगांव में निरिक्षण किया।
स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों को दिए निर्देश :- परियोजना खंड प्रथम कनिष्ठ अभियंता राकेश चौधरी, सहायक अभियंता रामनिवास भाटी, बोरुंदा के तमाम कर्मचारियों को बोरुंदा में होने वाली जिला आपूर्ति को चार्ट बनाकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाराम सुथार व सत्यनारायण दाधीच सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor