राखी पुरोहित. जोधपुर
हंगामा लोक सामाजिक साहित्य समिति धामपुर बिजनौर के बेंगलुरु की प्रभारी व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अर्चना श्रेया द्वारा बेंगलुरु में पौधे लगाए गए। डॉ अर्चना श्रेया ने बताया की हंगामा लोक सामाजिक साहित्य समिति की संस्थापिका राखी कौशिक उपासना कौशिक द्वारा देश विदेश में वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है । समिति के इस अभियान में डॉ अर्चना श्रेया द्वारा बेंगलुरु में वृक्षारोपण करके लोगो को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हंगामा लोक सामाजिक साहित्य समिति की संस्थापिका राखी कौशिक उपासना कौशिक द्वारा वृक्षारोपण अभियान में सहयोग करने हेतु डॉ अर्चना श्रेया का आभार व्यक्त किया गया।




