Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता ऋषभ परिहार का जोधपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

शिव वर्मा. जोधपुर 

मास्को रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्को स्टार वुशु चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता *ऋषभ परिहार* के जोधपुर पहुंचने पर रेल्वे स्टेशन से निवास स्थान तक भव्य स्वागत हुआ जानकारी देते हुए जोधपुर वुशु संघ अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि ऋषभ परिहार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए *मास्को स्टार वुशु चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता* ऋषभ परिहार के जोधपुर पहुंचने पर स्टेशन पर जोधपुर खेल जगत के पदाधिकारीयों एवं विभिन्न खेल संगठन द्वारा स्वागत किया गया

स्वागत रैली के रूप में रेलवे स्टेशन से रामसागर चौराहे तक विभिन्न समाजों संस्थाओं ओर खेल प्रेमियो द्वारा रास्ते में खिलाड़ी का भव्य सम्मान किया गया

इस मौके पर सुमेर शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने भी खिलाड़ी का स्वागत किया

कोच विनोद आचार्य ने बताया कि ऋषभ ने पदक जीतकर जोधपुर का नाम खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया, कोच रोहित तेजी, चन्द्र टाक,चंद्रेश शर्मा,कामेश सिसोदिया, एडवोकेट विजय शर्मा(खेल प्रेमी) माली समाज के अरविंद परिहार नेपसा, अनिता परिहार,बलवीर भाटी, नरपत सिंह सांखला सांखला बिल्डर्स, सब्जी मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष मनोहर सिंह, नंदकिशोर परिहार, मेघ सिंह सोलंकी,ओम प्रकाश परिहार, मनोहर सिंह सांखला अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर, कुलदीप सांखला, चेतन परिहार, राकेश परिहार, गुमान सिंह गहलोत, किशन सिंह परिहार ,मार्केट एसोसिएशन परिहार नगर इत्यादि। सैकड़ो लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। भारतीय वुशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद अध्यक्ष बी एस बाजवा राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया भारतीय वुशु टीम के कोच राजेश टेलर ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित की

जोधपुर वुशु संघ के कोषाध्यक्ष रविंद्र जांगिड़ ने सभी खेल संगठनों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor