Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रजापति कल्याण विकास संस्थान जोधपुर ने रक्तदान किया, शिविर में 38 दंपतियों ने भी रक्तदान किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

प्रजापति कल्याण विकास संस्थान जोधपुर के तत्वाधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कुम्हारों की बगीची मसूरिया में आयोजित किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर के कार्यकर्ता रामनिवास पटेल ने बताया कि इस शिविर में 178 यूनिट रक्त दान किया गया पटेल ने बताया कि इस शिविर में पांच ब्लड बैंक संग्रहण टीमें उपस्थिति रही। जिसमें एमडीएम ने 50 यूनिट, महात्मा गांधी अस्पताल 21 यूनिट, उम्मेद अस्पताल 37 यूनिट, एम्स में 32 यूनिट एवं रोटरी क्लब में 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।


पटेल ने बताया कि ग्रामींण क्षेत्र बोरुंदा पटेल नगर से रक्तदाता के रूप में रामनिवास पटेल, संजय पटेल, अर्जुन, राहुल प्रजापत, कन्हैयालाल सोनी, मुकेश, हीरालाल व नरेश कुमार ने रक्तदान कर मानव जनकल्याण का कार्य किया पटेल ने बताया कि 14वां विशाल रक्तदान शिविर शिविर में 38 दंपतियों ने भी रक्तदान किया पटेल ने 21वीं बार रक्तदान किया एवं बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनने के साथ विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है एवं ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है इस रक्तदान के सफल आयोजन में राकेश बागरेचा, तरुण सोतवाल, अमित सिंघानिया, ओमप्रकाश, अनिल घोड़ेला, राजेश मंगल व बाबूलाल एवं सभी रक्तदान शिविर की टीम के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor