Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गौरव वल्लभ बने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य, अर्थनीति में मिलेगा उनका अमूल्य योगदान

डी के पुरोहित. नई दिल्ली

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और वित्त विशेषज्ञ डॉ. गौरव वल्लभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह परिषद देश की आर्थिक नीतियों और रणनीतियों पर प्रधानमंत्री को मार्गदर्शन देने वाली सर्वोच्च संस्था है।

डॉ. वल्लभ की इस नियुक्ति को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है। वह देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में वित्त और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं और उनके पास इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव है।

अर्थशास्त्र में गहरी समझ रखने वाले गौरव वल्लभ का नजरिया हमेशा व्यावहारिक, वैज्ञानिक और राष्ट्रहित से प्रेरित रहा है। उनकी विशेषज्ञता से प्रधानमंत्री की आर्थिक टीम को न सिर्फ मजबूती मिलेगी, बल्कि देश की आर्थिक नीतियों को नई दिशा और गति भी प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरपर्सन प्रोफेसर एस. महेन्द्र देव हैं, जो स्वयं एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं। डॉ. वल्लभ जैसे विद्वान के जुड़ने से परिषद की सोच और नीति-निर्माण की प्रक्रिया और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है।

डॉ. वल्लभ की यह नियुक्ति न केवल उनकी विद्वता का सम्मान है, बल्कि यह राष्ट्र के आर्थिक भविष्य के लिए भी एक शुभ संकेत है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor