Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:39 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:39 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शादी करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

शादी करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दुसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर शादी करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी महेन्द्र पुत्र श्री चून्नीलाल जाट उम्र 38 साल निवासी छितरीया पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली को पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

प्रकरण संख्या 241 दिनांक 13.07.2023 धारा 420, 406 भादस. पुलिस थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण में अनुसंधान मनफूल सउनि. पुलिस थाना बिलाड़ा द्वारा किया जा रहा हैं। उक्त प्रकरण में दुसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर शादी करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी को बाद अनुसंधान पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी के पैंडिग प्रकरण की घटना में मुलजिम की तलाश व गिरफतारी बाबत निर्देश दिये गये। जिस पर श्री नवाब खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के सुपरविजन व श्री राजवीरसिंह चम्पावत वृताधिकारी वृत बिलाड़ा एवं श्री घेवरसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा के निर्देशन में मनफूल सउनि0 मय टीम पुलिस थाना बिलाड़ा की टीम द्वारा प्रकरण संख्या 241 दिनांक 13.07.2023 धारा 420, 406 भादस. पुलिस थाना बिलाड़ा में दुसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर शादी करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी महेन्द्र पुत्र श्री चून्नीलाल जाट उम्र 38 साल निवासी छितरीया पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली को बाद अनुसंधान पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

थाना टीम 

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले घेवरसिंह नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा, मनफूल सउनि, मनराज कानि, देवेन्द्र कानि, संतोष कानि, दशरथसिंह कानि. को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor