Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:20 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:20 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परितर्वन यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला समिति एवं विधानसभा वार संयोजक, सह-संयोजक नियुक्त

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

परिवर्तन यात्रा के सफल संचालन को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने परिवर्तन यात्रा को लेकर विधानसभा वार संयोजक, सह-संयोजक एवं यात्रा की जिला समिति की घोषणा की।
यात्रा के जिला संयोजक पद पर महेन्द्र मेघवाल, यात्रा जिला सह-संयोजक पद पर सुभाष गहलोत, कमल जांगिड़, स्वागत प्रमुख के पद वनिता सेठ, कार्यक्रम प्रमुख के पद पर लक्ष्मीनारायण सोलंकी, सभा प्रमुख के पद पर जगदीश धाणदिया, देवेश कच्छवाह, वाहन प्रमुख के पद पर घनश्याम पंवार, प्रचार प्रसार प्रमुख के पद पर पवन वैष्णव, रूट प्रमुख के पद पर गौरव जैन, आवास प्रमुख के पद पर आदित्य गहलोत, भोजन प्रमुख के पद पर किशन लड्डा, मीडिया प्रमुख के पद पर अचलसिंह मेड़तिया, सोशल मीडिया प्रमुख के पद पर विकास चाण्डा, प्रशासनिक प्रमुख के पद पर वरूण धाणदिया, कार्यालय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख के पद पर घनश्यामदास वैष्णव, अतिथि प्रमुख के पद पर शोभित राठी, डॉक्यूमंेटेशन प्रमुख दिनेश चौधरी, मोर्चा यात्रा समन्वयक के पद पर इन्द्रा राजपुरोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सूरसागर विधानसभा संयोजक के पद पर कमलेश पुरोहित, सह-संयोजक ताराचंद गहलोत, संजय जाणी, शहर विधानसभा संयोजक के पद पर रेवतसिंह इन्दा, सह-संयोजक अमित भण्डारी, मंगल परिहार, सरदारपुरा विधानसभा संयोजक के पद पर कैलाश गौड़ सह-संयोजक के पद पर प्रहलाद बजाज, भीखाराम जाटोलिया को जिम्मेदारी दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor