Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वामी ईश्वरानंद गिरि गुरु मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 10 को

भरत जोशी. जोधपुर 

दईजर लाछा बासनी में परमहंस संविदाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम के गुरु प्रांगण में पिछले वर्ष गुरु पूर्णिमा पर आयोजित उत्सव में स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई थी। संवित धाम में प्रथम पाटोत्सव के साथ ही गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव 10 जुलाई को प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ श्रीविग्रह और श्रीपादुका का अभिषेक, पूजन और अर्चना की जाएगी। महेश जोशी, तरुण व्यास, जयशंकर पुरोहित, विनोद त्रिवेदी, सतीश बोहरा,कमलेश पणिया, राघवेंद्र वशिष्ठ और संतोष व्यास द्वारा सामूहिक वेद मंत्रों से पूजा अर्चना करवाई जाएगी।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के बृजेश हर्ष ओर रामराज पुरोहित ने बताया कि स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज का आदमकद श्रीविग्रह जोधपुर के संवित धाम आश्रम में पिछले वर्ष गुरु पूर्णिमा पर स्थापित किया गया था जिसमें देश विदेश के अनेक संत महात्मा ओर संवित साधक उपस्थित हुए थे। इस वर्ष प्रथम वार्षिकोत्सव व गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव के तहत प्रस्थान त्रय, श्रीमद भगवद्गीता, गुरु स्त्रोत सहित अन्य वैदिक शास्त्रों का सामूहिक पाठ होगा। इसके साथ ही श्रीदक्षिणामूर्ति और भगवान शिव के 1008 नामावली के साथ भस्मी, पुष्प ओर पूजन सामग्री से अर्चना की जाएगी।

संवित साधनायन सोसायटी के गोविन्द लाल बोहरा और अनुज अवस्थी ने बताया कि श्रीगुरु मंदिर में सामूहिक पूजन के सामूहिक संकीर्तन,भजन के पश्चात सामूहिक गुरु पूजन होगा। संकीर्तन में ऋतंभरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वसिष्ठ, हेमांगी वसिष्ठ, नटवर व्यास, सुनील दाधीच,शरद जोशी, शैलेश व्यास, राजेश कल्ला , नरेंद्र पुरोहित, नरेंद्र बोहरा सहित अनेक साधक भजन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर संवित धाम आश्रम ओर श्रीगुरु मंदिर पर पुष्प सज्जा फूल मंडली ओर रोशनी की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor