Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

Sunday, August 23, 2026, 6:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से लोकप्रियता में दुनिया में नंबर वन, गर्व से भरी अनुभूति

डीके पुरोहित. न्यूयॉर्क

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से दुनिया में लोकप्रियता की नई तस्वीर सामने आई है। उन्होंने लोकप्रियता में डाेनल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया तो अमेरिका में भी मोदी की वाह-वाही होने लगी है। अमेरिका में अब मोदी को डोनल्ड ट्रम्प का मित्र नहीं बल्कि डोनल्ड ट्रम्प को मोदी का मित्र माना जाने लगा है और इसमें अमेरिकन गर्व की अनुभूति करने लगे हैं। पिछले दिनों अमेरिका में हुए एक सर्वे में यह बात खुलकर सामने आई कि अमेरिका और भारत की दोस्ती नए दौर में नए वैश्विक समीकरण बनाने वाली साबित होगी।

भारत में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की खबरें अमेरिका में लोग देखते हैं तो प्रवासियों के मन में रोमांचक अनुभूति होती है, वहीं अमेरिकी भी नए जोश में मोदी के स्वागत को आतुर नजर आते हैं।

अमेरिका-भारत का मिलन नए युग की अगवानी

इधर अमेरिका में लोग मानने लगे हैं कि अमेरिका और भारत का मिलन यानी दोस्ती नए युग की अगवानी हो सकती है। अमेरिकन लोग मोदी से बार-बार मिलना चाहते हैं। एक सर्वे के अनुसार अमेरिका के लोग बार-बार मोदी को अपने बीच देखना चाहते हैं और उन्हें मोदी से मिलना और मोदी को सुनना बड़ा अच्छा लगता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor