Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:38 am

Sunday, August 23, 2026, 7:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष रामचंद्र जांगिड की 20वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

जोधपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष रामचंद्र जांगिड की 20वीं पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर सेक्टर ‘ए’ स्थित श्री पंचायत भवन में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान परिजनों, जांगिड़ समाज के प्रबुद्धजनों और राजनितिज्ञों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी और रामचंद्र जांगिड़ अमर रहे का जयघोष किया।

नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जोधपुर के गणपत सिंह चौहान व अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उपप्रधान सोहनलाल जांगिड़ ने बताया कि रामचंद्र जांगिड़ वरिष्ठ कांग्रेसी एवं 36 कौम को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। वे शिक्षा को लेकर बेहद ही संवेदनशील थे। जोधपुर शहर में दो विद्यालय की भूमि आवंटन, भवन निर्माण एवं सुचारु शिक्षण कार्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोधपुर में शास्त्री नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत भवन जिसमें वर्तमान में अभी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित है, रामचंद्र जांगिड़ ने अपने अथक प्रयासों से सरकार से मात्र 1 रुपए में यह भूमि शिक्षा व समाज के कार्य हेतु आवंटन करवाई और दूसरी रातानाडा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जोधपुर गणपत सिंह चौहान सहित समाज के प्रबुद्धजन अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उपप्रधान सोहनलाल जांगिड़, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशसभा राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रेणु जांगिड़, एन. के. दायमा, एडवोकेट विजय शर्मा, शंकरलाल सिलग, हुक्माराम झिलोया, राजेंद्र जांगिड़, रविंद्र जांगिड़, महेंद्र जांगिड़, अरविंद जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor