पंकज जांगिड़. जोधपुर
गुप्त या आषाढ़ी नवरात्रि के उपलक्ष्य में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को देवी मां जगदम्बा की असीम कृपा और जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर परम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चोपासनी हाऊसिंग बोर्ड 23 सेक्टर स्थित सामुदायिक भवन में 27 जून, शुक्रवार को रात्रि 9.15 बजे से “एक शाम माता रानी के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक उमा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर माता रानी का आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से दरबार सजाया जाएगा और भजन गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी द्वारा भजनों की सरिता प्रवाहित की जाएगी।
आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां नीरू-कालीचरण अग्रवाल, सुंदरलाल अग्रवाल, ईशु-सोहनलाल अग्रवाल को सौंपी गई है और सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।



