उत्कर्ष ने 33 वी रेंक प्राप्त कर यादव समाज का गौरव बढ़ाया: जगदीश यादव
राखी पुरोहित. जोधपुर
यूपीएससी 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 33 वी रेंक के साथ चयनित उत्कर्ष यादव तथा 203 वी रेंक से चयनित तरुण यादव का यादव समाज जोधपुर प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में साफा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान।
जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त रह चुके उत्कर्ष के बड़े भाई और दौसा जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार का भी साफा तथा अभिनंदन पत्र से सम्मान किया। जगदीश यादव ने सम्मान उद्बोधन में कहा कि दोनों युवाओं ने मेहनत, समर्पण और लगनशीलता से सफलता की ऊंचाइयां पाई है। दोनों पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने है। दोनों युवाओं ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। अध्ययन,
आत्मनिरीक्षण और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर IAS देवेन्द्र कुमार, जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, राम सिंह यादव, सुरेश यादव, दिलीप यादव, सुनील यादव, कृष्ण कुमार यादव सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






