Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंताक्षरी प्रतियोगिता में गूंजे पुराने नए नगमे

हर्षित बादलानी. जोधपुर

संस्कारी संगीत संस्था के द्वारा अंताक्षरी का शानदार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शहर के वृद्धजनों, उभरते कलाकारों ने संगीतमय पुराने, नए गीतों की स्वर लहरी गुंजाई।
हेमू कालानी चौराए स्थित सिंधु भवन में आयोजित यह संगीत संध्या अभिषेक शर्मा, प्रेम चेलानी की देखरेख मे आयोजित की गई । समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति श्री देवेंद्र कच्छवाह के मुख्य आतिथ्य में , तथा सिंधी समाज के प्रमुखजनों अशोक मूलचंदानी, भरत आवतानी, दीपक मोरदानी, रामचन्द्र गुरनानी, भगवान चेलानी, समाजसेवी विनोद सिंघवी, हरदीप सलूजा आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर सिंधी समाज के बंधुओं ने माननीय न्यायाधिपति जी का सम्मान किया । समारोह में प्रथम विजेता आशीष सोनी, गौरव महेचा व अन्य विजेताओं का शील्ड प्रदान की गई । युवा साथी जेठानंद लालवानी ग्रुप को 3rd विजेता चुना गया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor