Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी भामाशाह खोजा की प्रतिमा का अनावरण

संतों की धर्मसभा के साथ समारोह आयोजित हुआ

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

बोरुंदा कस्बे से हरियाढाणा जाने वाले मेगा हाईवे पर स्थित खोजा लाइम उद्योग के मालिक उद्योगपति स्मृति शेष उम्मेदसिंह खोजा की द्वितीय पुण्यतिथि पर धर्म सभा का आयोजन कर संतों के सानिध्य में मूर्ति का अनावरण किया गया।
हरियाढाणा निवासी आयोजन कर्ता रुपाराम खोजा, आसाराम खोजा, पूर्व सरपंच कमलादेवी खोजा, पुत्र दिग्विजय सिंह खोजा एवं देवाराम खोजा, बगदाराम खोजा, हरनारायण खोजा, युधिष्ठिर, रोहित, गौरव सहित उनके परिवार के द्वारा शुभ मुहूर्त में पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संतों के सानिध्य में स्मृति शेष उम्मेदसिंह खोजा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान खोजा लाइम उद्योग में धर्म सभा के साथ अन्तर्राष्ट्रीय संत पांचाराम महाराज व संत नारायणराम महाराज तथा संत सुन्दरदास महाराज के सानिध्य में मूर्ति का अनावरण किया गया। जिसमें संत एवं जनप्रतिनिधियों ने मूर्ति अनावरण के दौरान जन प्रतिनिधि, सैकड़ों समाजसेवी, उद्योगपति तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी ने कहा है कि स्मृति शेष उम्मेदसिंह खोजा ने उद्योग जगत में ईमानदारी के साथ कठोर परिश्रम करते हुए अच्छी प्रतिष्ठा बनाई। किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़, मेड़ता जनता प्रधान संदीप चौधरी, मांगीलाल खोजा, पूर्व उप प्रधान डूंगरराम बढ़ियासर सहित दर्जनों जन प्रतिनिधि उपस्थित रहते हुए खोजा द्वारा किए गए शिक्षा व समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उप प्रधान संपत राज अडीग, सरपंच रामरतन जाजड़ा, खारिया खंगार सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, गुणाराम भंवरिया, भलाराम सारण सरपंच पाल, भगड़ के पूर्व सरपंच रामरतन, रामकरण भगड़, पुरुषोत्तम भंवरिया बोरुंदा, हरियाढाणा हंसराज भाटी, पूर्व सरपंच मदनलाल बारूपाल, सहित अंतरराष्ट्रीय संत पांचाराम महाराज जनप्रतिनिधि व नारायण राम महाराज धुम्बा तथा सम्बाड़िया टांका के संत सुन्दरदास का राजस्थानी रीति रिवाज के अनुसार महिलाओं के द्वारा मंगल गीत एवं आयोजन कर्ता के परिवार द्वारा बैंड बाजा के साथ संतों का माला द्वारा साफा माला पहनाकर एवं शॉल प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भीकाराम पंवार ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor