Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व सीएम गहलोत को स्कूल का उद्घाटन करने से रोकना ओछी मानसिकता : मेहता

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मिडिया सेल के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने जोधपुर से सरदारपुरा विधायक श्री अशोक गहलोत को जिला प्रशासन द्वारा जोधपुर के पहाड़गंज में स्कूल भवन का लोकार्पण करने से रोकने के लिए भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता बताया है..

मेहता ने बताया की विधायक गहलोत को अपने ही विधान सभा क्षेत्र में एक स्कूल की बिल्डिंग का 27 जून को उद्घाटन करना था लेकिन जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के कहने पर कार्यक्रम में रूकावट डाल दी और शिक्षा मंत्री से उद्घाटन करवाने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है

पूर्व पार्षद मेहता ने बताया की जोधपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि उद्घाटन शिक्षामंत्री मदन दिलावर से करवाया जाएगा के बयान की कड़ी निंदा की है।

पूर्व पार्षद मेहता ने बताया की विवाद बढ़ा तो विधायक अशोक गहलोत ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि-हमने प्रोग्राम ही कैंसिल कर दिया है स्कूल की बात है इसलिए हमने मना कर दिया हम विवाद नहीं बढाना चाहते हैं स्कूल की बात है इसलिए जबरदस्ती नहीं करना है।

पूर्व पार्षद मेहता ने बताया की गहलोत वर्तमान मे विधायक भी है इस नाते भी उनका अधिकार है फिर भी विधायक अशोक गहलोत ने बढ़ा दिल रखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया… भाजपा के लोग होते तो आंदोलन कर देते सड़कों पर आ जाते लेकिन कांग्रेस के नेता ऐसा नहीं करते इसलिए मना ही कर दिया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor