Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“एक शाम माता रानी व जगन्नाथ भगवान के नाम” भजन संध्या 27 जून को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी मां जगदम्बा की असीम कृपा और जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर परम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चोपासनी हाऊसिंग बोर्ड 23 सेक्टर स्थित सामुदायिक भवन में 27 जून, शुक्रवार को रात्रि 10 बजे से “एक शाम माता रानी व जगन्नाथ भगवान के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा।

कार्यक्रम संयोजक उमा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से माता रानी व जगन्नाथ भगवान का दरबार सजाया जाएगा और भजन गायकों द्वारा भजनों की सरिता प्रवाहित की जाएगी।

आयोजन की व्यवस्था नीरू-कालीचरण अग्रवाल, सुंदरलाल अग्रवाल, ईशु-सोहनलाल अग्रवाल को सौंपी गई है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor