शिव वर्मा. जोधपुर
आज दिनांक 26.6.25 को महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के आदेशनुसार जल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के तहत आज 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ.
सुनिल मालवीय ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज श्री विकास कुमार ने अगामी मानसून को देखते हुए जल भराव, बाढ़, नदी-नाले में फंसें लोगों को निकालने एवं जल आपदा के समय जन -धन की हानि को रोकने हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण 16 जून 2025 से 26 जून 2025 तक दाऊ री ढ़ाणी में शुरु हुआ. इस प्रशिक्षण में जोधपुर संभाग पाली, जालोर, सिरोही, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर ग्रामीण एवं आ.आर.एफ. टीम के 110 पुलिस जावानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.
आज अंतिम दिन कायलाना झील में सभी जवानों ने तैराकी के साथ डूबते व्यक्ती को बचाने जीवंत प्रदर्शन भी किया, एवं आमजन से स्लोगन द्वारा अपील भी की, कि बहते पानी में वाहन नहीं उतारे बारिश के मौसम में अपने वाहनों में हवा भरा टयूब एवं 30 फीट डोरी रखें फिकिनिक स्थल पर पानी में सेल्फी नहीं लेना आदि संदेश दिये.
यह प्रशिक्षण जल आपदा के अनुभवी विशेषग्य दाऊलाल मालवीय के नेतृत्व एवं ए. एस.पी. श्री अरविंद कडवासर के निरीक्षण में सम्पन्न हुआ.




