Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 7:40 am

Wednesday, August 26, 2026, 7:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोशल मिडिया पर अवैध हथियार(पिस्टल) के साथ वीडियो वायरल करने पर हथियार सहित मुलजिम गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (पिस्टल) के साथ वीडियो वायरल करने पर हथियार सहित मुलजिम को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि जिला जोधपुर में अवैध हथियारो के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कापरड़ा व जिला विशेष टीम द्वारा मुलजिम के कब्जे से एक पिस्टल जब्त करते हुए मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की अवैध हथियारो के साथ सोशल मिडिया पर विडियो वायरल करने वालों एवं अवैध हथियारो की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक श्री नवाबखाॅ व वृताधिकारी, वृत बिलाडा श्री राजवीरसिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम प्रभारी श्री लाखाराम उ.नि. व पुलिस थाना कापरड़ा मय टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए श्री लाखाराम उ0नि0 के मुखबिर की ईतलानुसार कापरड़ा से बुचकला जाने वाली रोड़ के पास मुलजिम श्रवण पुत्र मांगीलाल जाति बिश्नोई निवासी बैनण पुलिस थाना कापरड़ा के कब्जे से एक पिस्टल को जब्त किया गया एवं मुलजिम श्रवण को अवैध हथियार पिस्टल अपने कब्जे में रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मुल्जिम से अवैध हथियार सप्लायर के बारे मे पुछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार मुलजिम
01- श्रवण पुत्र मांगीलाल जाति बिश्नोई निवासी बैनण पुलिस थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर।

कार्यवाही टीम

अवैध हथियार (पिस्टल) की बरामदगी एवं मुल्जिम गिरफ्तारी में जिला विशेष टीम प्रभारी श्री लाखाराम उ.नि., श्री मुकनसिंह, मोहनराम, गोपालराम मदनलाल, थाना कापरड़ा से श्री कैलाशचन्द हैड कानि. श्री आजाद, श्री सुखाराम की मूख्य भूमिका रही है। जिन्हे जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor