Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 9:39 pm

Saturday, July 11, 2026, 9:39 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लम्बे समय से फरार 04 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

लम्बे समय से फरार 04 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द सिंह ने बताया कि नकबजनी, चोरी, लूट, फरार आरोपी, स्थाई वारन्टी व प्रकरणों में वांछित आरापियों की धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस थाना पीपाड़शहर की पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारन्टी चुन्नीलाल निवासी जैतारण व इकबाल, रगेसं व रामेश निवासी डीसा गुजरात को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

पुलिस मुख्यालय से वज्र प्रहार अभियान के तहत स्थाई वारन्टी, पीओ, मफरूर की धरपकड़ को मध्य नजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे स्थाई वारंटी, पीओ, मफरूर धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां के सुपरविजन में राजवीर सिंह वृताधिकारी वृत बिलाडा के नेतृत्व में थानाधिकारी पीपाडशहर  भवानीसिंह निपु मय पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर फरार हुए स्थाई वारंटियों की तलाश साचौंर व डीसा गुजरात से रागेश पत्नी रामेश, रामेश पुत्र रामजी, इकबाल पुत्र रामेश मदारी निवासी धुलिया फोर्ट जिला डीसा गुजरात व चुन्नीलाल पुत्र जसाराम सिरवी जेतारण को अलग अलग टीमो द्वारा दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

थाना टीम 

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडशहर मय टीम देवाराम उनि, जगदीशसिंह हैड कानि, कमलेश कानि, मंजु मकानि, व हडमान कानि को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor