Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 7:38 am

Wednesday, August 26, 2026, 7:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

200 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मय एक बेलैनो लग्जरी कार बरामद

 

200 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मय एक बेलैनो लग्जरी कार बरामद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना पीपाड षहर ने सरहद ग्राम चिरढाणी में 200 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मय एक बेलैनो लग्जरी कार सहित बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के राज्यभर मे मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियांे तथा वृताधिकारियांे को इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ के तस्करो को धरपक्कड़ के निर्देश दिये थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां के सुपरविजन मे एवं श्री राजवीरसिह वृताधिकारी वृत बिलाडा के निर्देशन मे श्री भवानीसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडषहर मय टीम द्वारा मुखबिर की ईतला पर दिनांक 05.09.2023 को सरहद ग्राम चिरढाणी (लटियानी नाडी) में 200 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मय बेलैनो कार सहित बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 05.09.2023 को थानाधिकारी भवानीसिंह निप.ु पुलिस थाना पीपाड शहर को रिछपालसिंह कानि गनमैन वृताधिकारी बिलाडा ने ईतला दी, कि एक बैलेनो कार में अवैध डोडा अफीम भरी हुई रणसीगांव की तरफ से चिरढाणी पीपाड की तरफ आ रही है। जिस पर पीपाडशहर थानाधिकारी भवानीसिंह निपु. मय जाब्ता द्वारा लटियाल नाडी के पास नाकाबन्दी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी एक बेलैनो कार चालक द्वारा पुलिस नाकाबंदी तोडकर भागने लगा जो दुर जाकर बबुल के पेड से टकरा गई जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पीछा किया गया तो कार बबुल के पेड से टक्करा कर खडी थी, रात्रि का घना अन्धेरा होने के कारण कार सवार द्वारा गाडी छोडकर भाग गए कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर काले कटटो के अन्दर कुल 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ होना पाया गया। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकऱण संख्या 317/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान श्री दाउद खां, उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना कापरडा द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में विषेष भुमिका संजय कानि, विक्रम कानि, रिछपालसिह कानि व झुमर कानि वृत कार्यालय बिलाडा की मुख्य भूमिका रही।

थाना टीम 

उक्त कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले भवानीसिंह निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडषहर हैड कानि. राजेश, हैड कानि. पप्पुराम, कानि हडमानराम, हैड कानि चालक जीवणराम व वृत बिलाडा संजय कानि, विक्रम कानि, रिछपालसिह कानि व झुमर कानि को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor