Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर गुलाब नगर में वार्षिक ध्वजा चढ़ाई

गौतमचंद सालेचा (मरुधर पोलिकोट) द्वारा गाड़ी की भेट

डी के पुरोहित. जोधपुर 

भोले बाबा आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर महाराज साहब की निश्रा में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर का वार्षिक ध्वजा रोहण महोत्सव आयोजित हुआ, ध्वजा के कायमी लाभार्थी संघवी नरपत चंद, गणपत चंद, गौतम चंद, शांतिचंद सालेचा, परिवार द्वारा  नंदनवन ग्रीन सोसायटी के पुष्पम निवास स्थान से गाजे बाजे के साथ नाचते हुए ध्वजा को मंदिर ले जाया गया ।

पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आचार्य श्री ने वाक्षक्षेप के साथ ध्वजा को अभिमंत्रित कर शांति सुनाई साथ ही पूजा एवं भक्ति साथ जयकारों की गूंज से ध्वजा शिखर पर चढ़ाई।
समिति अध्यक्ष नरपतचंद सालेचा ने बताया कि 2005 में इस जैन मंदिर की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ था, ऐसा प्रतिष्ठा महोत्सव 50 साल में पहली बार आयोजित हुआ था ।

आचार्य श्री को ओढ़ाई कांबली

भोलेबाबा आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर महाराज को श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर समिति द्वारा कांबली बोहराई गई, इस दौरान समिति अध्यक्ष नरपतचंद सालेचा,ट्रस्टी गणपत सालेचा, हरकचंद सालेचा, पुखराज चोपड़ा, पुखराज तातेड, राजेंद्र सालेचा, लिखमीचंद बागरेचा, पुखराज तातेड, शांतिचंद सालेचा, जुटमल बाफना, श्रीपाल मेहता,  नितिन सालेचा, गौतमचंद गोलियों, पृथ्वीराज गोलेछा आदि उपस्थित रहे।

माचिया पार्क में इलेक्ट्रिक गाड़ी की भेट

गौतम चंद सालेचा (मरुधर पोलिकोट) द्वारा माचिया पार्क में आने वाले दर्शकों हेतु आने जाने की व्यवस्था सुलभ हो सके इसके लिए वन विभाग के अधिकारी आर के जैन को इलेक्ट्रिक गाड़ी की चाबी सुपुर्द कर गाड़ी भेट की इस दौरान जैन बन विभाग के आला अधिकारी के साथ जैन समाज प्रदीप गांग, महावीर कास्टिया, जसराज बोथरा महेंद्र लूणावत, राकेश मेहता, मांगीलाल बाफना एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे । ज्ञात रहे गौतम सालेचा (मरुधर पोलिकोट) द्वारा पूर्व में भी रेलवे स्टेशन, एम्स, नाकोड़ा तीर्थ आदि जगह गाड़ियां भेट कर चुके है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor