Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:11 am

Thursday, July 9, 2026, 1:11 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कविता : स्कूल चलो

कवि : नाचीज़ बीकानेरी

स्कूल चलो
***********
नन्हें मुन्नो
हो जाओ तैयार
स्कुलें अब
खुलने को हैं तैयार ।

नानी – दादी के घर
मौज मनाई छुट्टियों में
नए – नए पकवान खाए
खेले – कूदे छुट्टियों में ।

घूम घूम कर घूमे
मौसी भुवा के घर
ब्याव शादी में झूमे
गांव शहर की सैर कर ।

छुट्टियां ऐसे बीती
जैसे कल की सी बात
अब तो तैयारी करेंगे
बस स्कूल जाने की बात ।

आओ स्कूल चलें
मिलेंगे नए पुराने साथी
मिल बैठ छुट्टियों की बातें
भोला बोला मैंने देखा हाथी ।
**********,
नाचीज़ बीकानेरी 9680868028

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor