Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 8:20 pm

Friday, August 28, 2026, 8:20 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वामी नारायण गिरि महाराज कल जोधपुर आयेंगे

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में स्थापित भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव 6 सितंबर को वैदिक विधि विधान से मनाया जायेगा। संत सरोवर सोमाश्रम, माउंट आबू के अधिष्ठाता स्वामी नारायण गिरि महाराज महोत्सव में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे। बुधवार 6 सितंबर को भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव तथा भाद्रपद अष्टमी व रोहिणी नक्षत्र होने से जन्माष्टमी भी उसी दिन मनाई जाएगी।

संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी ने बताया की बुधवार, 6 सितंबर रात 8.30 बजे से सामूहिक संकीर्तन से उत्सव का शुभारंभ होगा जिसमे संवित साधक संकीर्तन का सामूहिक गान करेंगे। रात 10.30 बजे स्वामी नारायण गिरि महाराज का आशीर्वचन होगा तथा उसके पश्चात भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण का वैदिक मंत्रोचार से पूजन होगा जिसमे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की दूध, दही, घृत, शहद , शर्करा व पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की तुलसीदल व पुष्प से अर्चना होगी। महाआरती के बाद ठीक रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा और ढोल नगाड़ों के साथ सामूहिक बधाई गीत का गायन सभी मिल कर करेंगे। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण को धन्नाई, पंजेरी,माखन मिसरी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर में फूलमण्डली की जायेगी और भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor