राखी पुरोहित. जोधपुर
पूज्य संत भाई हिम्मत सिंह साहिब का सालाना मेला (वार्षिक उत्सव) 29 और 30 जून को भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार चौपासनी रोड, सरदारपुरा में और सिंधु भवन, हेमू कालानी चौराया में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। 29 जून सुबह 11:45 बजे से गुरु की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सत्संग, अनंद साहिब, आरती, और सुखमनी साहिब का पाठ प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात 1:30 बजे गुरु का अखंड प्रसाद संगत में वितरित किया गया।
1 जुलाई -को सन्त भगत भल्ला महात्माओं और संगत द्वारा सत्संग, 1:30 बजे से सुखमनी साहिब के पाठ का भोग और रुमाल चढ़ाए। पल्लव, अनंद साहिब, आरती, अरदास की गई और उसके बाद गुरु का अखंड अटूट लंगर प्रसाद संगत में वितरित किया गया। दरबार के किशोर लालचन्दानी, भरत आवतानी, लखपत दौलत, गोवर्धन धनकानी परिवार, रमेश जानयानी, लक्षण शर्मा, राम गुरनानी, कमल टिकयानी, रेखा, सन्नी लालचंदानी वह अन्य सेवाधारियों द्वारा सेवाएं दी गईं।




