Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 8:24 pm

Friday, August 28, 2026, 8:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मेहता सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

श्री महावीर जैन नवयुवक मण्डल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, जोधपुर के सत्र 2023-24 के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी बलवंतराज खिंवसरा की देखरेख में सम्पन्न हुए।

समिति के प्रवीण सुराणा व धनराज विनायकिया ने बताया कि सत्र 2023-24 के कार्यकाल हेतु सम्पन्न हुए चुनाव में प्रकाश मेहता को उम्मीदवार के रूप में छः प्रस्तावक व समर्थकों ने अपने हस्ताक्षर कर चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा जिस पर चुनाव अधिकारी ने अन्य कोई नामांकन नहीं आने व समिति के समस्त सदस्यों की सहमति से प्रकाश मेहता को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात् सभी सदस्यों ने उनका पुष्प माला एवं जैन दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। नव मनोनीत मेहता शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान का और अधिक सौन्दर्यकरण किया जायेगा तथा वर्ष भर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस, विश्व मैत्री दिवस, रक्तदान, सेवा कार्य, समाज एवं जनहित कार्यो के अलावा अन्य कार्यक्रम सुचारू रूप से सभी सदस्यों व विशेष रूप से युवाओं की टीम के सहयोग से पूर्ण किये जायेंगे। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने इस वर्ष समिति द्वारा किऐ जाने वाले कार्यो के अलावा नए कार्यो को तन, मन एवं धन से सहयोग कर करने का बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सह चुनाव अधिकारी राकेश सुराणा व पूर्व सचिव धीरज रांका ने निर्विरोध एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित किया तथा चुनाव अधिकारी ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor