Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:01 am

Sunday, August 23, 2026, 10:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोवणिया में श्रीमद्भागवत चार से

सप्त दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन हुआ

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

निकटवर्ती सोवनिया गांव में 4 जुलाई से 10 जुलाई तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सहित विविध धार्मिक आयोजन शुरू होंगे इसको लेकर कई धर्म प्रेमियों ने मंगलवार को पोस्टर का विमोचन करते हुए आवश्यक तैयारियां शुरू की।
श्री सार्वजनिक शिव आश्रम ट्रस्ट श्री रामेश्वर महादेव धुणा सोवनिया के अध्यक्ष चांदसिंह नरूका ने बताया कि 4 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चेतन गिरी गुरु महाराज की मूर्ति अनावरण, शिवलिंग नंदी प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णिमा महोत्सव श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू होगा। समारोह में संत सानिध्य महंत देवेंद्र गिरी महाराज महादेव धुणा जालेली, महंत प्रेम गिरि महाराज श्री रामेश्वर महादेव धुणा बिराटिंया खुर्द, डॉक्टर श्री वीरेंद्र कृष्णा दुर्गादत्ती किशनगढ़ अजमेर, आचार्य रमेश चंद बोहरा व कथा वाचक पंडित ललित दवे तथा सत्संग कीर्तन सत्यनारायण वैष्णव भजन मंडली द्वारा होगा। समारोह एवं महोत्सव संयोजक हनुमान सिंह खांगटा अध्यक्ष मारवाड़ राजपूत सभा व नारायणसिंह नरूका होंगे। इस आयोजन को लेकर धुणा परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor