Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान प्रदेश मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज : प्रतिभाओं का किया सम्मान

राखी पुरोहित. सीकर

मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के विद्यार्थियों का प्रदेश स्तर पर सम्मान समारोह शिक्षा नगरी सीकर में संपन्न हुआ. समाज के उपस्थित 260 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान. समारोह में राजस्थान के पूर्व महानिदेशक एसीबी भगवान लाल सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मौसुण, सीकर शहर के पूर्व कलेक्टर एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल एन सोनी, प्रदेश के अध्यक्ष शिवप्रसाद  तोसावड, महामंत्री बजरंग लाल झिंगा,  प्रदेश संरक्षक भवानी शंकर मौसुण, राम किशोर बैराडिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सज्जन लावत प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कुलथिया वरिष्ठ समाजसेवी माता दिन काठातला कोटा पूर्व भाजपा पदाधिकारी रामबाबू सोनी, महाराज अजमीढ़ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बाबूलाल कुकड़ा जोधपुर मातृशक्ति , महिला मंडल सीकर,राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य समाज के वरिष्ठ सदस्य स्नेहिल सहयोग कर्ता की सम्माननीय उपस्थित रही.

राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद जी में अपने उद्बोधन में बच्चों को विश्वास दिलाया कि आपके उच्च अध्ययन में कोई कभी नहीं रहने दी जाएगी ,महाराजा अजमीढ़ ट्रस्ट से आर्थिक रुप से कमजोर एवं प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को मदद की जाएगी.
पूर्व महानिदेशक एसीबी भगवान लाल सोनी ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ कहा कि वर्तमान समय में सुविधा बहुत है तो कंपटीशन भी बहुत ज्यादा है बच्चों को एकाग्रचित होकर निरंतरता एवं नियमितता से अपने लक्ष्य को साधना होगा. पूर्व कलेक्टर सीकर सोनी ने प्रशासनिक सेवाओं का अपना महत्व बताया और उस हेतु विद्यार्थियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी.
प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद  ने प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गत वर्ष से इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या डबल होने पर पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया साथी साथ बच्चों को और अधिक मेहनत के लिए प्रदेश कार्यकरणी की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया पूरे राजस्थान से समाज के जो भी विद्यार्थी सीकर में अपना अध्ययन करना चाहेंगे तो उस हेतु पूर्ण सहयोग करने का वादा किया,
शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण ने बताया की इन 300 बच्चों में से बच्चे प्रशासनिक , अभियांत्रिकी सेवा, चिकित्सा सेवा एवं राजकीय सेवा में जाने के इच्छुक हैं. इसके अतिरिक्त
डिफेंस सर्विसेज एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में अपनी रुचि रखते हैं प्रवीण ने बच्चों से कहा कि बड़े सपने देखे और उनका पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों द्वारा की गई सेवाओं की प्रशंसा की साधुवाद दिया,व्यक्ति से व्यक्तित्व के रूप में प्रतिस्थापित होना ही जीवन है।
समारोह के अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों आगंतुकों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor